- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में वैश्विक व्यापार सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
- इस बैठक के चालीस सत्रों में व्यापार जगत के दो सौ से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। शिखर सम्मेलन में विचारक, नीति निर्धारक, शिक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग भाग लेते हैं और महत्वपूर्ण आर्थिक चुनौतियों पर विमर्श करेंगे।
- सरकार ने महंगाई पर काबू पाने के लिए खुले बाजार में बिक्री योजना के अन्तर्गत गेहूं के आरक्षित मूल्य को और कम किया।
- गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- गृह मंत्रालय ने आज हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया। वह आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है और लाहौर में रहता है।
- निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना का नाम और पार्टी का चिह्न आवंटित किया।
- बेंगलुरू में एशिया का सबसे बड़ा शानदार रक्षा वैमानिकी प्रदर्शनी एयरो इंडिया शो का समापन।
- दिल्ली क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दो सौ 63 रन बनाये।