प्रदर्शनी हमे प्रदेश के आर्थिक विकास के दर्शन कराती है : जिलाधिकारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हरदोई के बावन रोड स्थित नगर पालिका के बारातघर में आज तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत जिलापंचायत अध्यक्ष द्वारा राज्य व केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सजीव चित्रण है। प्रदर्शनी से आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी हमे प्रदेश के आर्थिक विकास के दर्शन कराती है। इससे जनसामान्य भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं में संबंध में जान सकेंगे। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी दिव्या निगम सहित बड़ी संख्या में पत्रकारबन्धु व गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।