क्रिकेट में करियर बनाने का सुनहरा मौका, क्रिकेट टीम में चयन हेतु आवेदन शुरू 

हरदोई– डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात वर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार हरदोई में नयी टीम चयन हेतु आवेदन प्रारंभ हो गये हैं। 

जनपद हरदोई के समस्त क्रिकेट खिलाड़ी (पुरुष/महिला) अपने-अपने आयु वर्ग के अनुसार एसोसिएशन के कार्यालय में फॉर्म जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण हेतु फॉर्म जमा करते समय खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड तथा उसकी छाया प्रतियां साथ में लाए। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 6386021170, 8005408985 पर संपर्क भी कर सकते हैं।