बिजली के तार ठीक कर रहे अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत

हरदोई। अरवल क्षेत्र में घर के अंदर बिजली के तार ठीक कर रहे अधेड़ को विद्युत करंट लगने से झुलस गया। अधेड़ को परिजन आनन-फानन में सीएचसी हरपालपुर ले आए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी ओम शंकर पुत्र सियाराम घर के अंदर सोमवार की दोपहर बिजली के बल्ब को सही कर रहे थे, विद्युत करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से पत्नी राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की जानकारी पर पहुंची हरपालपुर पुलिस  ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी राजेश्वरी सहित एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।