१२ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा विश्‍वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी के लिए आवेदन की तारीख अब 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा पिछली सरकारें शिलान्यास कर भूल जाती थी। लेकिन इस सरकार के बेहतर शासन और रचनात्मक विचार से देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। 
  • कर्नाटक में हुब्बली स्टेशन में विश्व का सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की 146 वीं बैठक में कहा कि भारत में मजबूत भागीदारी लोकतंत्र और जीवंत बहुदलीय प्रणाली है। जहां नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से अभिव्यक्ति मिलती है।
  • राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कल से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सर्वदलीय बैठक की।
  • मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज भोपाल में तीसरे दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया। दस दिन के मेले का उद्घाटन करते हुए श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को उद्यमी और शिल्पकार बनाने का यह अच्छा अवसर है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – आत्मनिर्भर और नए भारत का लक्ष्य केवल तभी हासिल होगा, जब बेटियां आत्मविश्वास से तरक्की करें।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सीआईएसएफ देश की संपत्तियों की कई तरह से सुरक्षा कर रही है।
  • अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी गुट पूर्वी नागा राष्ट्रीय सरकार के 15 लोगों ने आज ईटानगर में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • ओडिशा में हॉकी प्रो लीग में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5-4 से हरा दिया है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। भारत ने पहले मैच में जर्मनी को 3-2 से हराया था।
  • अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 28वां शतक लगाया। भारत को पहली पारी के आधार पर 91 रन की बढ़त मिली।