- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।
- मोदी ने लोगों से अंगदान करने की भी अपील की। श्री मोदी ने कहा कि कई जरूरतमंद लोग अंगदान की प्रतीक्षा में है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि अंगदान के लिए उसी राज्य का निवासी होने की शर्त को हटाने का निर्णय लिया गया है। इससे लोग किसी भी राज्य में अंगदान के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
- श्री मोदी ने कहा–सरकार देश में अंगदान के लिए एक समान नीति पर काम कर रही है।
- प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर कई प्रमुख महिलाओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में स्त्री-शक्ति की बड़ी भूमिका है।
- गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तरी कर्नाटक में चार हजार दो सौ करोड रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
- अमरीका में विनाशकारी बवंडर के बाद मिसिसिपी में आपातकाल की घोषणा।
- खेलों में, नई दिल्ली में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत ने चार स्वर्ण जीते। निकहत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन ने आज अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
- बासेल में स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी ने पुरूष डबल्स खिताब जीता।
- मुंबई में वीमेन प्रीमियर लीग किक्रेट का पहला टाइटल मुंबई इंडियंस ने फाइनल में डेल्ही कैपिटल्स को हराकर जीत लिया है।