कछौना (हरदोई)– काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आर्यन पुत्र सुरेश पाल से एक दिन पूर्व बिना बताए घर से निकल गए था। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्यन पुत्र सुरेश पाल निवासी देसदोई मजरा पाठनखेड़ा थाना काकोरी घर से बिना बताए भाग गया था। माता-पिता ने काफी खोजबीन की लेकिन उस लड़के का पता नहीं चला। समाजसेवी व ग्रामीण महासभा के संस्थापक अरुण राठौर लखनऊ से घर आ रहे थे, तभी संडीला के आसपास एक लड़का रोड पर भटकता देख अपनी गाड़ी रोककर पूछताछ करने लगे। जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो उसे अपने कार्यालय ले आये। यहाँ पर कफी पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं अपने घर से बिना बताए भाग आया हूँ। समाजसेवी ने उसके घर का नम्बर जुटाकर परिजनों को सूचना थी, तब परिजनों ने भी राहत की सांस ली। इसके बाद बालक के पिता सुरेश पाल व माता नेहा पाल हरदोई-लखनऊ रोड कछौना में स्थित ग्रामीण सेवा फाउंडेशन के कार्यालय आये और यहाँ पहुँचकर अपने बेटे को ले गये। अरुण राठौर ने कहा कि खोये हए बेटे को पाकर परिजन जो खुशी मिली है, बस हमारे लिये वही सबसे बड़ी उपलब्धि है।