- दो हजार 600 अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार।
- भारत ने रक्षा संबंधी सभी मामलों में अफ्रीकी देशों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
- केंद्र ने देशभर में 7432 सार्वजनिक इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए 800 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
- निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया है कि असम में परिसीमन प्रक्रिया के दौरान मौजूदा कानूनी ढ़ांचे के अंतर्गत राजनीतिक दलों और नागरिक समाज संगठनों से मिले सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा।
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि परिसीमन मुद्दे के सिलसिले में आयोग 9 राजनीतिक दलों और लगभग 60 संगठनों से मिला है।
- शिक्षा मंत्रालय ने देश के लगभग नौ हजार विद्यालयों को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया-पीएम श्री के लिए चुना।
- मंत्रालय ने बताया कि इन विद्यालयों का चयन केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित लगभग दो लाख 50 हजार सरकारी विद्यालयों से किया है।
- सरकार ने पैन को आधार कार्ड से जोडने की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून की, इससे पहले ये समय सीमा 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रही थी।
- मैड्रिड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से शुरू हो गए हैं। स्पेन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कल से मुख्य दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। महिला सिंगल्स में ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साइना नेहवाल भारत की चुनौती पेश करेंगी।