१ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बलों से नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कहा–सेना को आवश्‍यक हथियारों और प्रौद्योगिकी से लैस करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडी को रवाना किया।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने मिजोरम के आइजोल में दो हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्‍होंने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।
  • वित्त वर्ष 2022-2023 में सरकारी विपणन पोर्टल-जेम के माध्यम से 2 लाख करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार किया गया।
  • आज से शुरू हुए नये वित्‍तीय वर्ष से बजट-2023 प्रभावी हो गया।
  • पी.वी. सिंधु, मैड्रिड स्‍पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची।