मनपसंद की लड़की से शादी न हो पाने से अवसादग्रस्त युवक ने की आत्महत्या

बावन– मनपसंद की लड़की से शादी करने की जिद पूरी न होने और वालिद की डांट-फटकार से अवसादग्रस्त युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही परिजन को यह जानकारी मिली रमजान के पाक महीने मे माहौल गमजदा हो गया।

लोनार थानान्तर्गत कस्बा बावन के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी गुलजार (22) कभी दिल्ली तो कभी हैदराबाद में रहता था। वह वहां फैक्टरी में श्रमिक था। दो भाई उससे बड़े और एक छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गुलजार अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से शादी करना चाहता था। उसके पिता रईस खां उसके खिलाफ थे।

शनिवार को गुलजार ने पसंद की लड़की से शादी करने की बात कही। इस पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर गुलजार ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी व्यास यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।