हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर संत श्री सोमवारी महाराज सेवा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट एसएन सिंह द्वारा लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर के सामने विशाल फल वितरण कार्यक्रम किया गया।
संस्था के सदस्य सत्येंद्र सिंह सनी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने केला सेब संतरा अन्यान फल रूपी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।