मतदान के दौरान हीटवेव की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों का दल रहेगा तैनात

हरदोई– जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा है कि जनपद में 04 मई 2023 को मतदान के दिन मतदान केन्द्रों चिकित्सीय व्यवस्था प्रदान करने हेतु तैयारी पूरी कर लें। 

मतदान केंद्रों पर काफी संख्या में मतदाता कतार में लगेंगे और गर्मी के मौसम के दृष्टिगत हीट वेव या डिहाइड्रेशन आदि सम्भावना बनी रह सकती है। इसलिए मतदाता एवं पोलिंग पार्टी सदस्यों को आकस्मिक स्वास्थ्य व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक-एक सचल चिकित्सा दल डाक्टर व जरूरी औषधियों सहित तैनात कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिये हैं कि नगरीय निकायों में तैनात सचल चिकित्सा दलों की सूची मोबाइल नम्बर सहित सभी आरओ एवं पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध करायें तथा सचल दलों को निर्देशित करने वह संबंधित एसडीएम, आरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के सम्पर्क में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें।