कछौना, हरदोई। जन जन के बीच लोकप्रिय हो चुका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक परिवर्तनकारी कार्यक्रम मन की बात जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाना व अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को एक मंच मिल रहा है। जिससे लोग प्रेरणा ले रहे हैं।
चाहे स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, पर्यावरण की रक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले अभियान, अमृत सरोवर, जल संचयन व जल बचाने की मुहिम, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, देहदान आदि मुद्दों को जोड़कर मूमेंट का रूप दिया है। आम जनमानस पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। प्रेरक कहानियों के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को ग्लोबल पहचान दी है। मन की बात का कार्यक्रम पर्व के रूप में हो गया है। जिसकी प्रस्तुति प्रत्येक माह लोगों को इंतजार रहती है। 100वां एपिसोड कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की समस्त ग्राम सभाओं में, ग्राम सचिवालय, सार्वजनिक स्थलों में पहुंचकर लोगों ने सुना है।
ग्राम सभा गौसगंज में सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह ने पूरे का कार्यक्रम को इवेंट के रूप में किया। जिसमें जनप्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने शिरकत की। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने प्रतिभाग किया। कछौना क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल के नेतृत्व में ग्राम सभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ग्रामसभा त्यौरी मतुआ के ग्राम सचिवालय में मंडल मंत्री भाजपा अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम को लोगों ने सुना। इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा, मन की बात कार्यक्रम से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता