८ मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • पंजाब में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर आज सुबह एक विस्फोट हुआ। इससे पहले शनिवार की रात को भी यहां एक विस्‍फोट हुआ था।
  • कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हुआ। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए दो हजार 613 प्रत्‍याशी मैदान में।
  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – जोखिम कम करने और वित्तीय स्थिरता मजबूत करने के लिए नियामकों को उचित समय पर कार्रवाई करनी चाहिए। वित्तमंत्री ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। कहा – यह केन्द्र सशस्त्रबलों के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए युवाओं को प्रेरणा देगा।
  • दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार तक चक्रवात में बदलने के आसार।
  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिवंगत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में आज बिहार सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया है।
  • याचिकाओं में गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह की जेल से समय से पहले रिहाई का विरोध किया गया था।
  • हाल ही में राज्‍य सरकार द्वारा जेल नियमों में बदलाव के बाद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा कर दिया था। आनंद मोहन सिंह सहित 27 कैदियों को भी जल्द रिहाई मिली थी।।