कछौना– कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीरीघाट में एक 17 वर्षीय किशोर अवसाद में आकर समसपुर ड्रेन की पटरी पर खड़े पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र तोताराम उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम भीरीघाट कोतवाली कछौना बुधवार की सुबह घर से बिना बताए निकला था। दोपहर के समय कुछ लोगों द्वारा जानकारी मिली कि उनके पुत्र ने समसपुर ड्रेन की पटरी पर पेड़ में रस्सी से अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन मौके पर पहुंच कर कछौना पुलिस को सूचना दी, पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वह कक्षा 7 का विद्यार्थी था।