खजोहना के कोटेदार पर ग्रामीणों ने राशन कम देने व अभद्रता करने का लगाया आरोप

कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजोहना के कोटेदार पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने राशन कम देने व अभद्रता करने का आरोप लगा कर एसडीएम संडीला से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किये हैं जिसमे आरोप सही पाए गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजोहना निवासी परवीन, कैसर जहां, वसीक, मिफजल, मुकीस, तौकीर, सईद, अनवार, प्रकाश, मिस्टर, अलीम, सबि मिया, अकरम, सुरेश, बबलू, संभू, दिनेश, पप्पू, आदि एक दर्जन ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी संडीला को शिकायती पत्र देकर कहा कि सिद्दिक शराब के नशे मे राशन वितरण करता है। आये दिन मारपीट व गालीगलौज करता है। प्रति कार्ड धारक पांच किलो राशन कम देता है। जाँच कर कार्यवाही की जाने की मांग की है। एसडीएम दिव्या मिश्रा के आदेश पर मंगलवार दोपहर पूर्ति निरीक्षक की चार सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए हैं।