११ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरकारी अधिकारियों से कहा-शासन प्रणाली में जनता का भरोसा बढ़ाने के प्रयास करें।
  • जी-20 विकास मंत्रियों की तीन दिन की बैठक वाराणसी में शुरू।
  • मौसम विभाग ने भीषण चक्रवाती तूफान के मद्देनजर बृहस्‍पतिवार तक अरब सागर में मछली पकड़ने का कार्य पूरी तरह स्‍थगित करने की सलाह दी।
  • भारत ने चार बार के चैंपियन दक्षिण कोर‍िया को 2-1 से हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप जीता।
  • और क्रिकेट में, आईसीसी विश्‍वटेस्‍ट चैंपियनश‍िप के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया।