१० जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • उत्तर भारत में वर्षा का प्रकोप जारी; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की।
  • प्रतापगढ़ में टैंकर और टेंपो की टक्कर से 9 लोगों की मौत हो गई,जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव दुर्घटना के बारें में जानकारी दी।
  • मौसम विभाग ने अत्‍यधिक बारिश की चेतावनी दी; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित चार राज्यों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 39 टीमें तैनात।
  • महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आई.आई.टी. में विद्यार्थियों के बीच में पढाई छोडने की समस्या के समाधान पर जोर दिया।
  • केंद्रीय मत्‍स्‍य पालन मंत्री पुरषोत्‍तम रूपाला ने कहा है कि वैश्विक मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण स्‍थान बनाने के लिए भारत के पास सबसे बडा समुद्री संसाधन मौजूद है। 
  • पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के लगभग सात सौ मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न।
  • महिला क्रिकेट में, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-ट्वेंटी मैच कल ढाका में।