- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।
- आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण में अनूठे उपायों के लिए लोगों की सराहना की।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था और इस वर्ष भी हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान देश में लगभग दो लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
- मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा – राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.-सी.56 रॉकेट से सिंगापुर के सात उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
- सिंगापुर का डीएस-एसएआर उपग्रह न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का वाणिज्यिक मिशन है। इस उपग्रह में इस्राइल के सिंथेटिक अपर्चर रडार पेलोड का उपयोग किया गया है।
- मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, बिहार और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी।
- पाकिस्तान के बाजौर जिले में एक राजनीतिक रैली में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत और डेढ सौ घायल।
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को 3-0 से हराकर स्पेनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट जीता।