शोक सन्देश

हिमाचल प्रदेश में भयानक प्राकृतिक आपदा से मेरा मन अत्यंत दुःखी है। शिमला और समर हिल्स में शिव बाड़ी में जिस प्रकार से भूस्खलन हुआ और उसमें कई व्यक्तियों के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीएल शर्मा तथा डॉ मानसी के परिवारों के साथ दुर्दांत दुर्घटना हुई है। इससे मैं अत्यंत विचलित हूं
। प्रोफेसर पीएल शर्मा गणित के अच्छे आचार्य थे और मेरे अभिन्न सहयोगी भी । उनकी बहुत सारी स्मृतियां अभी भी मानस पटल पर कौंध रही हैं ।
ईश्वर की इच्छा के सम्मुख सभी नतमस्तक होते हैं ।

मैं इस प्राकृतिक आपदा में काल समस्त कवलित समस्त दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और उस से अनुरोध करता हूं कि ऐसे दिन दोबारा न दिखाए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सहयोगियों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने के लिए भी प्रार्थना करता हूं।

ॐ शान्ति।

कुलपति– बिलासपुर विश्वविद्यालय