तेलंगाना की ग्रामीण सड़कों को ₹390.91 करोड़ के प्रोजेक्ट से मिलेगी रफ्तार

नई दिल्ली, जून 2026: केटू इंफ्रा लिमिटेड को तेलंगाना सरकार से करीब ₹390.91 करोड़ की सड़क परियोजना की जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत तेलंगाना रूरल रोड्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) फेज-1 के पैकेज नंबर-2 में भोंगीर सर्किल की चयनित पीआरईडी सड़कों का निर्माण, अपग्रेडेशन, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य भोंगीर सर्किल में ग्रामीण इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसके जरिए स्थानीय लोगों, कारोबारियों, किसानों और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी। इस परियोजना के तहत पंचायती राज इंजीनियरिंग विभाग (पीआरईडी) की चुनिंदा सड़कों का निर्माण और रखरखाव किया जाएगा। परियोजना को तय नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष कंपनी बनाई जाएगी और निर्धारित समय के भीतर सभी जरूरी समझौते और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

इस परियोजना के मिलने से सरकारी सहयोग वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में के2 इंफ्रा की मौजूदगी और मजबूत हुई है। साथ ही, यह सड़क, बिजली और रेलवे जैसे अहम क्षेत्रों में परियोजनाओं को समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने की कंपनी की क्षमता को भी दर्शाता है। कंपनी लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और उसका फोकस समय पर काम पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और लंबे समय तक उपयोगी रहने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर है।

इस मौके पर के2 इंफ्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज शर्मा ने कहा, “यह परियोजना के2 इंफ्रा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की हमारी क्षमता पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि वे लोगों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक अवसरों से जोड़ने का काम करती हैं। हम गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ इस परियोजना को पूरा करने तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने का एक अहम मॉडल बनकर उभरा है। के2 इंफ्रा के लिए यह परियोजना उसके बढ़ते प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो में एक और उपलब्धि जोड़ने के साथ ही देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में उसकी भूमिका को और मजबूत करती है। इस उपलब्धि के साथ के2 इंफ्रा भरोसेमंद और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जो लोगों की जरूरतों को पूरा करे, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे और देश के विकास में अहम योगदान निभाए।