हरदोई- मल्लावां क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई ।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला कटरा गंगारामपुर निवासी शिवाजी का ढाई वर्षीय बेटा अंश घर के बाहर खेल रहा था। तेज रफ्तार निकल रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के पिता शिवाजी ने बताया की बड़ा पुत्र प्रिंस 5 वर्ष का है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।