पुरानी रंजिश में मारपीट चार के खिलाफ केस दर्ज

हरदोई- मल्लावां क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । इसमें दोनों की तरफ से चार चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

ग्राम बंदरिया निवासी देवेंद्र ने दर्ज कराया मुकदमा में आरोप लगाया है कि 5 फरवरी की रात 9 बजे घर जा रहा था। कि रास्ते में अली हसन, गुड्डू ,पप्पू ,अमन ने घेर लिया और मारा पीटा शोर मचाने पर सभी जान माल की धमकी देते चले गए। उधर अली हसन ने भी गांव के ही देवेंद्र, सत्येंद्र, कल्लू, राम अवतार पर मुकदमा दर्ज कराया है ।जिसमें आरोप लगाया कि 5 फरवरी की रात 9 बजे दरवाजे पर आकर उपरोक्त चारों लोगों ने गाली गलौज किया जब मना किया तो मारा पीटा मुझे बचाने मेरी भाभी अख्तरी भाई तो उन्हें भी मारा पीटा जिससे चोटे आई है पुलिस ने दोनों के प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की ओर चार चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।