दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई) – कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत घर से निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया । परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता व सुराग न लग सका । लापता किशोर के पिता ने काफी तलाश करने के बाद थक हारकर कोतवाली कछौना में गुमशुदगी दर्ज करने हेतु तहरीर दी है । किशोर के लापता होने से पूरे परिवार में खलबली मची हुई है । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
लापता किशोर के पिता संजय पुत्र नारायण प्रसाद निवासी कोड़री मजरा बेरुआ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र विशाल शुक्रवार को 23 अगस्त को शाम चार बजे घर से निकला जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा । लापता किशोर के पिता के अनुसार जब वह घर आया तो उसे पुत्र के लापता होने की बात मालूम हुई । जिस पर उसने पूरे गाँव के साथ आस-पास के गाँवों में काफी खोजबीन की । जिस पर गाँव के कुछ लोगों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर जाने की बात कह रहा था । जिसके बाद उसकी बहन, रिश्तेदारों, परिचितों के अलावा अन्य संभावित स्थानों पर संपर्क किया गया पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका । जिसके बाद लापता किशोर के पिता ने थक हार कर सोमवार को कोतवाली कछौना में किशोर की गुमशुदगी दर्ज करने हेतु तहरीर दी है । किशोर के लापता होने के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप और खलबली मची हुई है । लापता किशोर के पिता संजय ने बताया कि उसका पुत्र विशाल घर से आसमानी रंग की शर्ट और नीले कलर की जींस पैंट तथा लाल रंग की हवाई चप्पल पहनकर घर से निकला था । मंगलवार को लापता किशोर के पिता संजय के मोबाइल नंबर 7388347960 पर बात करने के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम तक उसके पुत्र का कहीं भी कोई पता नहीं चल सका है ।