रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आईपीएल कम्पनी के ज़िम्मेदारों पर हत्या का आरोप

         हरदोई- सण्डीला कोतवाली इलाके में दलेलनगर व उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच आईपीएल फैक्ट्री कंपनी में हेल्पर के पद पर काम करने वाले एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त अवस्था मे मिला।परिजनों ने आईपीएल कंपनी के जिम्मेदारों पर हत्या करके ट्रैक पर शव फेंके जाने की आशंका जताकर तहरीर दी है।एसपी ने मामले में कार्यवाई की बात कही है।
          सण्डीला कोतवाली के उमरताली व दलेलनगर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का छत विछत अवस्था मे शव पड़ा मिला।युवक के पास मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान शुभम 19 पुत्र सांवल कुमार निवासी गुरुसहाय गंज लुकमान खेड़ा सण्डीला के रूप में हुई।जानकारी मिलते ही मृतक के पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
       मृतक के पिता का आरोप है कि उसका पुत्र सण्डीला इलाके के आईपीएल कम्पनी में हेल्पर के पद पर नौकरी करता था और उसके पुत्र की ड्यूटी भी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी।जब पुत्र काफी देर तक ड्यूटी से वापस घर नही पहुंचा तो उसकी खोंजबीन शुरू की गई।मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या करके उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।आरोप है कि पुत्र जिस आईपीएल कंपनी में काम करता था उसके जिम्मेदारों के साथ आपरेटर राजकिशोर विनोद व शुभम कुमार शर्मा ही उसकी हत्या के जिम्मेदार है।एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना गई कि पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है और आरोपों की जांच भी कराई जा रही है।वहीं कंपनी के एचआर नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक उनकी कंपनी का कर्मी नही बल्कि ठेकेदार के माध्यम से काम करता था और वह रात से लापता था जिम्मेदारी ठेकेदार की है।