शिव यादव-
बिलग्राम- एसडीएम बिलग्राम को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय नगर पालिका परिषद के आर्यन ग्रुप में कार्यरत सफाई कर्मचारी सौरभ वाल्मीकि ने बताया कि वह सोमवार सुबह प्रशासन व चुनाव आचार संहिता के नियमानुसार स्थानीय नयी तहसील में आस पास की दीवारों पर पुताई कर रहा था । तभी अरबाज पुत्र हनीफ निवासी नयी तहसील ने कार्य में बाधा डालते हुए पुताई की बाल्टी को फेंक दिया व साथियों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कर्मचारी ने कार्रवाई की मांग की है।