शाहाबाद- कोतवाली के ग्राम मंगलीपुर में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया । महिला का नाम सोमवती पत्नी गयाप्रसाद है । सोमवती ने अपने पति गयाप्रसाद व देवर छोटे पुत्र इतवारी पर मारपीट के साथ ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है । इस मामले के सम्बन्ध में पति और देवर के खिलाफ कोतवाली में उसकी ओर से तहरीर दी गयी है।