सड़क हादसे में विकास प्राधिकरण के बाबू की मौत, खेतुई के पास पीछे से तेज पिकअप ने मारी टक्कर

            हरदोई- हरदोई लखनऊ रोड पर खेतुई गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप डाला ने बाइक सवार विकास प्राधिकरण के बाबू को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
             सुरसा थाना के खरेपुरवा निवासी वीरेंद्र शहर के आवास विकास कॉलोनी सी ब्लॉक में रहता था परिजनों के मुताबिक गुरुवार को बाइक पर सवार होकर गांव से हरदोई आ रहा था। रास्ते में कोतवाली देहात की खेतुई गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। वीरेंद्र के एक पुत्री पूनम है व पुत्र अमित है। इस हादसे से दिवाली के पर्व पर मातम पसर गया।