पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

सिराथू , कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती मिली है। युवक की लाश पशु बाड़ा के पेड़ में लटक रही है। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का मजमा मौके पर लग गया है। मृतक गोविंद पुत्र बसंत लाल विश्वकर्मा बताया जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।