जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक अखबार के पत्रकार तथा उसके साथी की जलने से मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है । पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा तथा जिलाधिकारी कृष्णा कमलेश ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच बारीकी से करने के निर्देश दिए हैं ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में निवास कर रहे राकेश निर्भीक नाम के पत्रकार के बेडरूम में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई । घटना के समय पत्रकार के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था । आग में झुलस कर पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक बुरी तरह जख्मी हो गए तथा उनका साथी मिथिलेश कुमार साहू उर्फ पिंटू की जलकर बेडरूम में ही मौत हो गई । गंभीर हालत में राकेश निर्भीक को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान पत्रकार ने भी दम तोड़ दिया। घटना किन कारणों से हुई कैसे हुई सभी तथ्यों की जांच पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम कर रही है । राकेश के बेडरूम का पूरा हिस्सा तथा सभी सामान जल चुके हैं ।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के पीछे सभी तथ्यों की जा रही है। बता दें कि राकेश निर्भीक अपने पत्नी तथा बच्चों के साथ कलवारी गांव के बाहर नवनिर्मित घर में रह रहे थे। उनके पिता तथा अन्य परिजन ललिया थाना क्षेत्र के गांव लौकहवा में निवास कर रहे थे । घटना के समय भी राकेश की पत्नी विभा सिंह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। निर्भय की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
पत्रकार राकेश सिंह के साथ घटी घटना में पुलिस द्वारा अभी तक 03 संदिग्धों रवि चौहान, राम सूरत पूर्व प्रधान और बाबू मिश्रा को लाकर गहराई से पूछताछ की जा रही है और भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
बाइट – देव रंजन वर्मा पुलिस अधीक्षक