अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरदोई : ब्लॉक हरियावां के ग्राम उतरा में आज दिनांक 30.06.2020 को मृतक राघवेंद्र सिंह पुत्र स्व0 भोला सिंह जो कि अपने गाँव मे अकेले रहते थे और इनका पूरा परिवार हरदोई शहर में रहता था । 2-3 दिन पूर्व मृतक ने घर में बने शौचालय में लोहे की खूंटी से गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली है । मृतक के परिवार वाले आज आये और उन्होंने थाना हरियावां में घटना की सूचना दी।

कई दिन पूर्व की आत्महत्या के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से फूल गया है । समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण नही स्पष्ट हो सका था । हरियावां पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है ।

IV24 NEWS हरियावां से अनीश सिंह की खास रिपोर्ट