चंडीगढ़ से मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

हरदोई। चंडीगढ़ से मजदूरी करके घर लौट रहा  मजदूर अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई।यह घटना कछौना थाना के तेरवा गांव के पास हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।  

कछौना थाना के देवगन पुर निवासी मुतुन चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम को चंडीगढ़ से वापस ट्रेन से घर आ रहा था।इसी बीच रास्ते में कछौना थाना के तेरवा गांव के पास अचानक ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक मुतुन चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।घटना की जानकारी भाई नन्दराम ने दी।