सन्दिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत

टड़ियावां- घर से किसी बारात कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में अचानक अचेत होने से सी एच सी पहुँचते पहुँचते अधेड़ की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
बुधवार की देर शाम गाँव गढ़ी निवासी पट्टे 46 पुत्र बालकराम साइकल से बारात कार्यक्रम में जा रहा था।हरिहरपुर से दधनामऊ रोड पर पानी पीते हुए अचानक अचेत होकर गिर गया।राहगीरों की सूचना पर पहुँची डायल 100 पुलिस ने उसे एम्बुलेन्स से सी एच सी पहुंचाया।जहाँ मौजूद डा.श्यामसिंह ने मृत घोषित कर दिया।स्वीपर संजीव द्वारा घटना की सूचना थाने पर दी गई।पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।डा.श्यामसिंह ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना ब्यक्त की।