पाली थाना क्षेत्र के ग्राम फ़रिगहना में सोमवार की देर रात जहरीले कीड़े के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम फरिगाना के मजरा हजारी मढैया निवासी रामप्रताप ( 50 ) पुत्र मिढई के पास गुजारे के लिए मात्र 2 बीघा पैतृक खेत है। जिसमें वह खेती बाड़ी करता हैं।
रामप्रताप सोमवार की रात खाना खाकर घर की छत पर सोने चला गया। देर रात करीब 11 बजे उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। रामप्रताप का शोर सुनकर परिजन छत पर आए और भाग रहे सर्प का पीछा कर उसे मार दिया। उधर, रामप्रताप पर बिष का असर तेजी से होने लगा। जिसके बाद परिजन उसे गांव के ही एक झाड़-फूंक बाले के पास ले गए। वहां जब कोई फायदा नही हुआ तब परिजनों ने रामप्रताप को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामप्रताप की मौत से घर मे कोहराम मच गया। रामप्रताप की 7 बेटी एवं 1 बेटा है। इनमें से पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। जबकि 15 बर्षीय शिल्पी एवं 12 बर्षीय रोशनी अभी पढ़ रही हैं। पिता रामप्रताप की मौत के बाद अब परिवार का बोझ राजवीर के कंधों पर आ गया हैं। तंगहाली में जी रहा रामप्रताप का परिवार सदमे में है। प्रधान अवधेश कुमार ने रामप्रताप के बेटे राजबीर को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।