बिटिया के हाथ पीले करने 6 फ़रवरी को जाना था कोलकाता लेकिन 17 जनवरी से गाड़ी सहित लापता

                विजय सिंह हैं धर्मशाला रोड पर नवी पुरवा में रहते हैं। वह हरदोई से बेनीगंज के बीच बोलेरो मैक्स UP 30 A 8931 से सवारियां ढोते हैं। इनकी बिटिया मंजू की 06 फ़रवरी को कोलकाता में शादी होनी है। कोलकाता रवाना होने से पहले 17 जनवरी को यहां महिला संगीत था। अगले दिन विजय बोलेरो लेकर सवारियां ढोने निकले तो लेकिन लौटे आज तक नहीं हैं। उनके साथ बोलेरो का भी अता-पता नहीं है।
                सोमवार को विजय और उसके परिजनों को कोलकाता रवाना होना था। लेकिन, परिजन विजय की खोजबीन के तनाव में हैं। बताया गया है कि परिजनों ने सिटी कोतवाली में विजय और बोलेरो की मिसिंग कॉम्पलेन्ट दर्ज कराई है। आज 22 तारीख़ है, यानी विजय को बोलेरो सहित गायब हुए 05 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। बड़ी अजीब बात है कि एक सार्वजनिक वाहन, जिस पर रोजाना सैकड़ों लोगों की निगाह पड़ती है, 05 दिन में ट्रेस नहीं हो पाना अजीब ही लगता है।फ़िलहाल, अगर आपको विजय या बोलेरो पर निगाह पड़े तो 100 नम्बर या हरदोई सिटी कोतवाल का सीयूजी नम्बर 9454403559 मिलाकर जानकारी ज़रूर दें।