कौशांबी : जनपद के सिराथू तहसील के थाना मोहब्बतपुर पाइंसा के ग्राम उदहिन खुर्द का है जहां बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गरीब मजदूर लाखों की भरपाई कर रहे हैं।
ग्राम उदहिन खुर्द में राजबली पासी पुत्र श्री गोधन पासी अपने जानवरों को बाहर जंगल की तरफ से चरा कर घर ला रहे थे। तभी घर के पास एक खंभे से लगी स्टे तार में करंट दौड़ रहा था और भैंस के करीब आ जाने से उसके गर्दन में तार छू गई और भैंस तत्काल ही अपने प्राण त्याग दिया।
जानकारी तौर पर बताना चाहता हूं कि जनसुनवाई पोर्टल में बिजली विभाग की इस लापरवाही की शिकायत कई बार की गई लेकिन जेई सिराथू ने इस लापरवाही की चरम सीमा को लांघते हुए कई बार शिकायत स्थल पर बिना संबंधित प्रकरण की जांच किए पोर्टल में शिकायत को निस्तारित कर दे रहे थे। जबकि यह घटना लगभग दो-तीन बार होचुकी है। गांव में जर्जर तार इसका जीता जागता सबूत है। बिजली विभाग से संबंधित गांव में केबल तार लगवाने और मरम्मत करने हेतु शिकायत की गई थी और आगाह भी किया गया था कि किसी दिन कोई काल के गाल में समां सकता है। लेकिन जेई सिराथू का कहना था कि पोर्टल में शिकायत से कुछ नहीं होगा और आज संबंधित मजदूर को जो नुकसान हुआ है उसकी कीमत लगभग ₹70000 है। आला अधिकारियों से इस गरीब परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है और ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही से इस प्रकरण पर जांच करने की मांग कर रहे हैं।
—————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट