दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

प्रबल सिंह :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए भेज दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश पुत्र कन्तू निवासी गोविंदखेड़ा थाना कासिमपुर विक्टोरिया गंज से महमदपुर जा रहा था । उसी समय भीठा गांव के सामने दूसरी तरफ से आ रही अज्ञात बाइक ने उसे सामने से टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे सी एच सी कछौना भेज दिया है ।