सपा नेताओं ने जनेश्वर मिश्र को अर्पित किए श्रद्धासुमन

                 समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे सपा नेता जनेश्वर मिश्र की 8 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगरपालिका कैम्पस में स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेताओं ने छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया।
                सपा संस्थापक की पुण्यतिथि के अवसर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा,सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप लोहिया वाहिनी प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा जीतू ने लखनऊ जाकर जनेश्वर मिश्रा पार्क व जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सपा कार्यालय पर इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली, उपाध्यक्ष अमित बाजपेयी, आरिफ खान शानू, पूर्व सभासद अमित त्रिवेदी रानू, अमित सिंह मीतू,  अखिल सिंह चंदेल आदि सपा नेता मौजूद रहे।