कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपदीय क्वालिटी एश्योरेन्स कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित सभी एमओआईसी को निर्देश दिये कि एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के तहत अपने सीएचसी/पीएचसी पर शौचालय,पेयजल, वृक्षारोपण, बाउड्रीबाल आदि होने वाले कार्यो को प्राथमिता पर करायें तथा अपने क्षेत्र के पांच-पांच उपकेन्द्रों की सूचना तत्काल उपलब्ध करायें जहां प्रसव की सुविधा नही है ।
बैठक में जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव एवं आशा भुगतान की समीक्षा करते हुए समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि संस्थागत प्रसव एवं आशाओं के भुगतान लम्बित न रखे जाये और भुगतान तय समय के अन्दर किया जाये । बैठक में जिलाधिकारी ने ब्लाक डाटा आपरेटों को सख्त निर्देश दिये कि डाटा फिडिंग में अगर सरबर की समस्या हो तो आपरेटर एनआईसी में बैठक कर कार्य करें । उन्होने कहा कि 27 जनवरी को पुनः समीक्षा की जायेगी और जिस आपेरटर के कार्य में लापवाही पायी जायेगी उसकी सेवा समाप्त कर दी जायेगी ।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी0एन0 चतुर्वेदी को निर्देश दिये कि सभी एमओआईसी एवं ब्लाक डाटा आपरेटरों के कार्यो की समीक्षा की जाये । इस अवसर पर सीएमएस पुरूष रामवीर सिंह, महिला प्रमिला निरंजन, डिप्टी सीएमओ डा0 विजय कुमार सिंह ,विजय कुमार ,अम्भुज सिंह सहित अन्य सभी सम्बन्धित मौजूद रहे ।