हरदोई- जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने अवगत कराया है कि शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के अनुमादन पर सोशल आडिट चयन समिति का गठन किया गया है । कमेटी द्वारा निर्णय के क्रम में आवेदकों के साक्षात्कार हेतु विकास खण्डवार तिथियां निर्धारित की गयी है।
उन्होने बताया कि 21 फरवरी 2019 को ब्लाक शाहाबाद व टोडरपुर के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय शाहाबाद में लिया जायेगा। इसी तरह ब्लाक भरावन व कोथावां के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 22 फरवरी को प्रथम पाली प्रातः 10 से 01 बजे तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय भरावन में, ब्लाक माधौगंज, बिलग्राम व मल्लावां के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 फरवरी को प्रथम पाली प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न 01 बजे से 03 बजे तक व तृतीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय माधौगंज में तथा ब्लाक सण्डीला, कछौना व बेहन्दर के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 26 फरवरी 2019 को प्रथम पाली प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न 01 बजे से 03 बजे तक व तृतीय पाली अपराह्न 03 बजे से सायं 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय सण्डीला में लिया जायेगा।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लाक अहिरोरी व टड़ियावां के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 फरवरी को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक विकास भवन हरदोई में, 27 फरवरी को ब्लाक सुरसा व बावन के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक विकास भवन हरदोई में, ब्लाक भरखनी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे से विकास खण्ड कार्यालय भरखनी में, ब्लाक पिहानी व हरियावां के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 01 मार्च को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय पिहानी में तथा ब्लाक साण्डी व हरपालपुर के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 02 मार्च 2019 को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय हरपालपुर में लिया जायेगा।
श्री मिश्रा ने समस्त ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर को अपने स्तर से निर्देशित कर दें कि समस्त आवेदकों को साक्षात्कार की तिथि, स्थान एवं समय की जानकारी दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत रूप संपर्क कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और स्वयं भी उपस्थित रहकर साक्षात्कार हेतु आये प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज कराकर उपलब्ध करायें।