युवक की जेब काटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 साथी फरार 

-शहर कोतवाली के सिनेमा चौराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी 
-माधौगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से 14 हजार की नगदी जेब से काटकर की थी गायब


         हरदोई- शहर कोतवाली इलाके के सिनेमा चौराहे से दिनदहाड़े माधौगंज के रहने वाले युवक की जेब से 14 हजार की नगदी काटकर भाग रहे एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उसके 2 साथी भाग निकलने में सफल रहे पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
         थाना क्षेत्र माधौगंज के रसूलापुर निवासी रामस्वरूप पुत्र शिवराम किसी काम से हरदोई आए हुए थे।सोमवार की सुबह शहर कोतवाली इलाके के सिनेमा चौराहा के पास जैसे ही पहुंचे इसी बीच तीन लोगों ने उसकी जेब से 14 हजार रुपये निकाल लिए और भाग निकले।उसके चीखने चिल्लाने पर कुछ लोगों ने पीछा किया वही पुलिस ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकले।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम अर्जुन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी नवाबगंज सांडी बताया जबकि उसके साथी गोविंद व शंकर की पुलिस तलाश कर रही हैं।