बीएसएनएल के डिस्ट्रीब्यूटर से तमंचे के बल पर बदमाशों ने की लूट 

-70 हजार की नकदी एटीएम मोबाइल आधार कार्ड लूटा
-कार सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम
-बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार के पास लूट की हुई वारदात


             हरदोई- पिहानी की बाजार से लौट रहे बीएसएनएल के डिस्ट्रीब्यूटर से कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 70 हजार की नगदी एटीएम आधार कार्ड के साथ मोबाइल लूट लिया।लूट की वारदात को बदमाश अंजाम देकर फरार हो गए।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
              कोतवाली देहात के खेरवा निवासी शशि कुमार उर्फ शिवकुमार जो कि बीएसएनएल के डिस्ट्रीब्यूटर है वह पिहानी बाजार गए हुए थे।और वहां से वापस आ रहे थे।बताया कि बेहटागोकुल थाना इलाके के खेरिया बाजार के पास रेलवे क्रासिंग के पास एक कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।बताया कि बदमाशों ने उनके तमंचा लगा दिया और तमंचे के बल पर 70 हजार रुपए की नगदी के साथ-साथ मोबाइल एटीएम आधार कार्ड भी लूट लिया और धमकी देते हुए भाग निकले।
          उनके जाने के बाद मामले की सूचना डिस्ट्रीब्यूटर ने पुलिस को दी।जानकारी पाकर थानाध्यक्ष बेहटागोकुल अमरपाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।एसपी ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही मामले के खुलासे करे इसके उपाय किये जा रहे है।