हरदोई- लखनऊ में एक लूट की वारदात को अंजाम देकर लाल कलर की गाड़ी से बदमाशों की भागने की सूचना हरदोई पुलिस को मिली। जिससे हरदोई की खाकी सतर्क हो गई।करीब 3 घंटे तक हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाद में सूचना मिली कि लूट की वारदात की जो सूचना है वह फर्जी है।
शुक्रवार की सुबह एसपी विपिन मिश्रा को सूचना मिली कि लखनऊ में एक जगह से लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश पिस्टल लेकर एक लाल कलर की गाड़ी से हरदोई की ओर फरार हुए हैं।इस पर एसपी ने हाईवे पर पड़ने वाली कोतवाली संडीला कछौना में पुलिस को अलर्ट कर दिया।यही नहीं एसपी पूर्वी ज्ञानजय सिंह भी सड़क पर निकल पड़े। लाल कलर की गाड़ियों पर सघन रूप से चेकिंग की गई।वहीं अन्य वाहनों को भी चेक किया गया। इस तरह से करीब यह कार्रवाई 3 घंटे तक चली। बाद में सूचना मिली की लूट की सूचना फर्जी है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।हालांकि वही पुलिस की अचानक सतर्कता को देख कर के लोगों में हड़कंप मच गया।