मल्लावां (हरदोई)- रविवार की रात को बिजली के न आने से रात भर लोग अंधेरे में रहे। दिन – रात हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं जे ई के फोन न उठाने से भी लोगो मे रोष है।
मल्लावां कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में आज कल बिजली की भीषण कटौती से जनमानस परेशान हैं।व्यापारी नेता निलेश गुप्ता, अनुराग मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद, अशोक ने बताया कि बिजली आने जाने का कोई समय निर्धारित नही है। सर्दी के मौसम में बिजली के न आने से चोर उचक्के हाँथ साफ कर सकते हैं। सभी ने रात्रि कटौती बंद किये जाने की मांग की है।