देश के 15 राज्‍यों में शत-प्रतिशत परिवारों में बिजली पहुंची

“प्रधानमंत्री सहज बिजली हर-घर योजना” – सौभाग्‍यके तहत आठ और राज्‍यों के शत-प्रतिशत परिवारों को विद्युतीकरण के दायरे में लाया गया है। ये राज्‍य हैं – मध्‍य प्रदेश, त्रिपुरा, बिहार, जम्‍मू-कश्‍मीर, मिजोरम, सिक्किम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल। नई दिल्‍ली में कल राज्‍यों और राज्‍य बिजली संयंत्रों के साथ योजना और निगरानी बैठक की समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में बिजली मंत्री आर. के. सिंह ने बताया कि इसके साथ ही देश के 15 राज्‍यों में शत-प्रतिशत परिवारों में बिजली पहुंच गई है