हरदोई- थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में बगैर नम्बर की एक क्षतिग्रस्त इंडिगो कार खड़ी है। सूचना के बावजूद पुलिस ने न तो कार को कब्जे में नही लिया, और न ही इसकी जांच करनी जरूरी समझी। पुलिस की मानें तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम चार अज्ञात व्यक्ति कार से गांव आए व परिषदीय विद्यालय के पीछे सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर दी व नम्बर प्लेट उखाड़ कर खेतों के रास्ते चले गए।कार का अगला हिस्सा छतिग्रस्त था।अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार से किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया हो। एक ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार की शाम को इलाके के दरोगा अशोक सिंह को सूचित किया था किंतु उन्होनें कोई तवज्जो नही दिया। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नही है।