संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत

पाली कस्बा में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पाली थाना की कस्बा निवासी सोनल रविवार की रात में कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों के मुताबिक सोनल इकलौती थी दो भाई गौरव वाले की हैं पिता मानसिक रूप से बीमार होने की बात बता रहे हैं। वहीं किशोरी की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं।