पिहानी- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चन्दापुरवा निवासी इरफान जो कि पेशे से गल्ला काम करते है। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे जिला खीरी के मोहल्ला पिपरिया बाई पास निवासी मोहित व जयदयाल लालपुर बैरियल निवासी दो लुटेरों ने इरफान निवासी चन्दापुरवा कोतवाली पिहानी के घर पर गेहूं खरीदने की बात कहकर घर से उसे अपने साथ ले आये। चन्दापुरवा मोड़ के पास नशीली दवा (अल्प्राक्स) कोल्ड ड्रिंक में डालकर पिला दी। जिससे उसको नशा होने लगा और लुटेरे अपनी बाइक पर बैठाकर पतरास के पास नटपुरवा की तरफ ले गये। उसके बाद वहां से उजागरपुरवा के उत्तरी दिशा व बिट्टू पंजाबी झाला के जंगल में ले जाकर उसके पास से साढ़े अट्ठारह हजार रूपये छीन लिये और उसे मारा पीटा।
जंगल में शोर सुनकर वहीं पास के खेतों में काम कर रहे किसान मजहर ने दौड़कर देखा और दौड़कर पकड़ा तब तक और आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों ने लुटेरों को मारा पीटा और छीने गये रूपये भी वापस ले लिये। पकड़े गये लुटेरे मोहित ने बताया कि वह ग्राम खेरवा थाना मझिला जिला हरदोई अपने मामा राजेश के यहां जा रहा था। इस घटना की सूचना पुलिस को देकर लुटेरांे को पुलिस के हवाले कर दिया।
फ़ोटो:गिरफ़्तार लुटेरे