अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बालामऊ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शोक सभा का आयोजन किया l जहाँ कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर शहीद स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र को रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी l अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा समाप्त हुई l
शोक सभा में एबीवीपी के जिला आयाम प्रमुख अजय शुक्ला, तहसील संयोजक उदय सिंह, सह तहसील संयोजक शुभम शुक्ला, नगर मंत्री शिवम त्रिपाठी, सुंदरम मिश्रा, शिवम मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष सूरज पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्माकुमार सिंह, पुनीत गुप्ता, रजनीश गुप्ता, विनय शुक्ला, प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l