रिश्तेदारी मे आई एक महिला के साथ पडोसी गांव के एक युवक द्वारा लूट व छेडछाड का मामला प्रकाश में आया है । महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव त्योरी मजरा मतुआ में अपनी बहन के घर शादी समारोह में भाग लेने आए थाना क्षेत्र के गांव पूरा मजरा लोन्हरा निवासी नत्था राम की पत्नी ज्ञान देवी ने दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि वह मंगलवार की शाम अपनी बहन के साथ गांव से बाहर शौच गयी थीं । वहीं पड़ोसी गांव बनियन खेडा निवासी राज रूप पुत्र शिवराज ने मौका पाकर छेडछाड शुरू कर दी और कान का बाला (कुण्डल) नोच कर भागने लगा । इसी बीच उसकी बहन ने उसे पकड़ लिया शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया । प्रभारी कोतवाल संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पीडित की तहरीर पर लूट व छेडछाड की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है ।